फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर गाव में तेंदुए ने सांड़ पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुर गांव में तेंदुए ने सांड़ पर किया हमला
विज्ञापन

बाराबंकी। शुगरमिल, एफसीआई व मोहम्मदपुर के बाद अब तेंदुआ बहादुर गांव के पास पहुंच गया। बुधवार की बीती रात धान के खेत की रखवाली करने गए किसानों ने तेंदुआ को सांड़ पर हमला करते देखा तो सभी भाग खड़े हुए। किसानों ने मामले की सूचना डॉयल 100 व वन विभाग की टीम को दी। सुबह पहुंची वन विभाग की टीम को सांड़ का क्षतविक्षत शव मिला। ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है।
शुगरमिल के पास एक सप्ताह पूर्व बछड़े का शिकार करने के बाद मौके से मिले पगचिन्हों से पुष्टि होने पर विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। वहीं शावक व तेंदुआ रात को विचरण करते हुए आस पास के गांवों की ओर जाना शुुरू कर दिया है। बहादुरपुर गांव के पास अतरोरा निवासी प्रदीप वर्मा, श्रवण समेत कई किसानों के खेत हैं। सांड़ के आतंक से फसलों को बचाने के लिए बुधवार की बीती रात किसान रखवाली करने गए थे। गांव के बाहर स्कूल के पास एक सांड़ के चिल्लाने के साथ ही दहाड़ सुनाई दे रही थी। किसानों ने टार्च की रोशनी जैसे ही वहां पर मारी तेंदुआ दोनों शावकों के साथ पास में नाले की ओर भाग गया। दहशत जदा किसान शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। मामले की सूचना डॉयल 100 व वन विभाग की टीम को दी गई। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को झुंड बनाकर रहने, बच्चों को अकेले न छोड़ने व जानवरों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की हिदायत देकर चले गए। सुबह ग्रामीणों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि सांड़ का क्षतविक्षत शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
तीन टीमें कॉबिंग के लिए बनाई गई हैं। सभी बारी बारी से कॉबिंग करती है। जहां से सूचना मिलती है वहां पर कर्मचारी भेजे जाते हैं। दो स्थानों पर रखे पिंजरे में बकरी निरंतर बांधी जा रही है।
- विक्रम सिंह सचान, रेंजर नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें