फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने मार्ग जामकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। संदिग्ध हालत में घायल किशोर के बीस दिन बाद हुई मौत में उसकी बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट व उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दे सभी को शांत करवाया है।

मांग को लेकर ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया है। कोतवाली बदोसरायं के ग्राम टिकुरी के धनलाल के पुत्र साजन बीते 5 अगस्त को संदिग्ध हालत में चोट लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन


गांव के ही शिवकुमार ने बाइक से टक्कर मार दिया था जिससे किशोर घायल हुआ है। इसके बाद 25 अगस्त को किशोर की मौत हो गयी थी। जिस पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

किशोर के पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पीठ की पसली टूटने की वजह से होना बताया गया है। रविवार को ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें आरोपी शिवकुमार द्वारा साजन की बेरहमी से पिटाई करने के साथ उसे जमीन पर उठाकर पटका जा रहा है।

इस बात को फैलते ही मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे व दरिगापुर चौराहे बदोसराय-सफदरगज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा लगाने की मांग कर रहे थे।

करीब दो घंटो तक चले इस जाम को एसडीएम अजय कुमार सिंह व सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया। इस बाबत प्रभारी कोतवाली श्याम नरायन पांडेय ने बताया कि मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा लगी है।
विज्ञापन


कहा परिवारीजनों ने एक वीडियो दिया है जिसकी जांच करायी जा रही है यदि यह सही पाया गया तो हत्या की धारा बढ़ाने के साथ आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें