फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बोर्ड परीक्षा के लिए 111 केंद्र प्रस्तावित

Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से आयेाजित होने वाली परीक्षा के लिए 111 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इस बार जिले के 76,316 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल के 42,264 तथा इंटरमीडिएट के 34,052 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदन के बाद 111 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 30 नवंबर को अपलोड कर दी गई है। बताया कि परिषद द्वारा निर्धारित प्रारूप पर इच्छुक संस्था प्रमुख, प्रबंधक, छात्र, अभिभावक चार दिसबंर तक ऑनलाइन आपत्ति या शिकायत upmsp.edu.in पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें