फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्लॉट बेचने के नाम पर 11 लाख ठगे, केस

Tue, 21 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख में प्लॉट बेचने के नाम पर गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले की सदर कोतवाली के फतेहपुर सिकंदर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने सतरिख पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के बीजेमऊ गांव के मोहित व अवधेश प्रताप सिंह ने 2023 में 2000 वर्गफीट का प्लॉट सतरिख में दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये लिए थे लेकिन जिस प्लॉट को दिखाया था, वह दूसरे को बेच दिया। अब रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगे। 18 जनवरी को विनय इनके घर गए तो जान से मारने की बात कही। सतरिख के थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें