बाराबंकी। ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों के जल्द व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बाराबंकी पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग के परिणाम सोमवार शाम जारी हुए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने इसे लेकर टीम काे बधाई दी है।
पुलिस विभाग के अनुसार अक्तूबर माह में करीब आठ हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया। अर्थात हर घंटे में करीब 11 शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आईजीआरएस के नोडल एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह को इसके लिए बधाई दी। आईजीआरएस के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव हैं। जिले के सभी 23 थाने भी प्रदेश में प्रथम आए हैं। संवाद