फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 108 भवन चिह्नित, 10 एकड़ में बनेगा कॉरिडोर

Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। तीर्थ में प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर सर्वे पूरा हो गया है। करीब दस एकड़ में कॉरिडोर निर्माण की तैयारी है। 108 भवनों को चिंहित कर लिया गया है। इनमें दुकानें भी शामिल है। इन भवनों का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पौराधिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर माॅडल भी तैयार किया गया है। बीते कई दिनों से अधिकारी इस काम में लगी हैं। गेट कहां बनेगा। द्वार कैसा होगा इसे लेकर डिजाइनों पर विचार किया जा रहा है। कॉरिडोर को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सर्वे प्रारंभ किया था। कई दिनों से चल रहा सर्वे पूृरा हो गया है। इसमें 108 भवनों को चिंहित कर लिया गया है।

तहसील प्रशासन कॉरिडोर निर्माण को लेकर क्षेत्रफल भी तय कर रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब 10 एकड़ में इसका निर्माण होगा। अब शासन के निर्देश के बाद अन्य प्रक्रियाएं शुरू होंगी। आवासीय मकान और दुकानों का अधिग्रहण किया जाएगा। पर्यटन विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी मंजूरी में तकरीबन एक वर्ष का समय लगेगा। फिर निर्माण के लिए टेंडर होंगे व एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। महादेवा में प्रस्तावित कॉरिडोर में एक साथ 10 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी हो सकेगी।
विज्ञापन





महादेवा कॉरिडोर में आने वाले भवनों व दुकानों को चिन्हित करवा लिया गया है। कॉरिडोर बनने में करीब 10 एकड़ भूमि ली जाएगी। फिलहाल पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अब शासन से जैसे निर्देश मिलेगा कार्य होगा।
विज्ञापन

- सीके त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें