बाराबंकी। जिले में शनिवार को दो केंद्रों पर 1023 छात्र-छात्राओं ने स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं दीं। परास्नातक का पेपर देकर बाहर आईं छात्राओं ने बताया कि शिक्षाशास्त्र में पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रश्न आने के कारण उत्तर लिखने में आसानी हुई। वहीं, हिंदी विषय का प्रश्नपत्र विस्तृत था, इसलिए पहले बड़े प्रश्नों का उत्तर लिखा और फिर छोटे प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित किया।
जनेस्मा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि पहली पाली में परास्नातक के राजनीतिक शास्त्र में 45 के सापेक्ष 44, शिक्षाशास्त्र में 35 के सापेक्ष 33, हिंदी में 77 के सापेक्ष 76, समाजशास्त्र में 78 के सापेक्ष 72, मध्य इतिहास में 26, अंग्रेजी में 33 व अर्थशास्त्र में 22 छात्राओं ने परीक्षा दी, कुल दस अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में तृतीय सेमेस्टर में शिक्षाशास्त्र में 43, अंग्रेजी में 26, मध्य इतिहास में 31, राजनीतिक शास्त्र में 39, अर्थशास्त्र में 19, हिंदी में 64 के सापेक्ष 63 व समाजशास्त्र में 66 के सापेक्ष 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल दो छात्र अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में कोई परीक्षा नहीं हुई।
रामनगर स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली में परास्नातक में हिंदी में 53 के सापेक्ष 52, शिक्षाशास्त्र में 39 के सापेक्ष 36, भूगोल में 75 के सापेक्ष 73, समाजशास्त्र में 41 के सापेक्ष 40, अर्थशास्त्र में आठ, राजनीतिक शास्त्र में 20 व गृह विज्ञान में 18 छात्रों ने परीक्षा दी, सात अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में हिंदी में 57 में से 56, शिक्षाशास्त्र में 27 के सापेक्ष 26, भूगोल में 49 के सापेक्ष 48, समाजशास्त्र में 42 के सापेक्ष 41, अर्थशास्त्र में पांच व राजनीतिक शास्त्र में आठ छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल चार छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। तृतीय पाली में स्नातक की परीक्षा हुई जिसमें भूगोल विषय में पंजीकृत 211 में से 208 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना