किला बाजार स्थित एनआईसी में लगे कैंप में फार्म जमा करने के लिए लगी भीड़।
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद शुक्रवार दावे और आपत्तियां लेने का समय पूरा हो गया। जिले में 1.02 लाख दावे-आपत्तियां ऑनलाइन किए गए हैं। शनिवार से दावों के निस्तारण का काम शुरू हो गया। इसके अलावा नौ मैपिंग वाले वोटरों को दी गई 80 प्रतिशत तक नोटिसों के निस्तारण का काम चल रहा है। यह काम 27 मार्च तक चलेगा।
बीती छह जनवरी को एसआईआर का फाइनल ड्राफ्ट जारी किया गया था। इसी के साथ नो मैपिंग वाले 2.32 लाख वोटरों को नोटिस देकर सुनवाई काम शुरू किया गया। साथ ही लोगों को छह मार्च तक आपत्तियां व दावे जमा करने का मौका दिया गया। इस दौरान बीएलओ ने कई बार अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर फाइनल ड्राफ्ट को पढ़कर सुनाया। दावे और आपत्तियां लेने का काम भी शुरू किया।
शुक्रवार को दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख पूरी हो गई। अब तब 1.02 लाख दावे व आपत्तियों को ऑनलाइन कराया जा चुका है। उधर, अधिकारी नोटिसों का निपटारा भी कर रहे हैं। अब तक 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह काम आगामी 27 मार्च तक चलेगा। अधिकारियों को समय से नोटिसों के निस्तारण के साथ ही आपत्तियों के निपटारे के भी आदेश दिए गए हैं।
इनसेट
एसआईआर में 4.66 लाख ऐसे वोटर मिले हैं, जिसके नाम और पते में त्रुटियां हैं। इन खामियों को दूर कराने का काम भी चल रहा है। सामान्य त्रुटियों वाले वोटरों को नोटिस देकर खामियों को दूर कराया जा रहा है। यह काम भी लगभग पूरा होने वाला है। साक्ष्य देकर बीएलओ के माध्यम से वोटर मतदाता सूची में नाम और पते की त्रुटियों को करा रहे हैं।
इनसेट
जिले में 1.02 लाख दावे और आपत्तियां ऑनलाइन हो चुकी हैं। नौ मैपिंग वाले मामलों में सुनवाई का काम भी 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शनिवार से आपत्तियाें और दावों के निस्तारण का काम शुरू होगा। आगामी 27 मार्च तक सभी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।
सिद्धार्थ, एडीएम प्रशासन रायबरेली