फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बिक्रेताओं के यहां छापा, प्रशासन को नहीं मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट के धारूपुर गांव में हुए धमाके से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धारूपुर गांव जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पुलिस बल के साथ एसडीएम ने सूरतगंज क्षेत्र में छापेमारी की लेकिन वहां सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन



सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम लोधौरा में कई बार दिल दहला देने वाले धमाके हो चुके हैं। इसमें कई लोग घायल हुए थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी रामनगर अभय कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकारी पवन कुमार गौतम रामनगर थाना प्रभारी अनुराग उपाध्याय के साथ छापेमारी करने पहुंचे।


टीम को ग्राम लोधौरा में अटालू, बसीर, शाह मोहम्मद आदि लाइसेंस धारकों के यहां कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं रामनगर में इमरान की दुकान की जांच की। यहां पर तीन गत्ते जर्मनी आतिशबाजी पाई गई जिसकी बिक्री का लाइसेंस दुकानदार के पास मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि सभी के पास बिक्री के लाइसेंस हैं, बनाने का नहीं है। जांच के बाद सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें