फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे मूसलाधार बारिश से शहर बना तालाब

Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार को दोपहर में दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई जिससे पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। सड़कें नाले में तब्दील दिखी तो खाली प्लाट व मैदान तालाब बन गए। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत पाने वाले लोगों की मुशीबते बढ़ गई। जलभराब की समस्या से लोगों को आने जाने में दिक्कते हुई। आस पड़ोस के खाली प्लाटों में पानी भरने से उनके मकान को खतरा बढ़ गया है। गुरूवार को जिले में हुई 60 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई।       

विज्ञापन



सुबह से उमस भरी गर्मी व तेज धूप से दोपहर दो बजे से हुई मूसलाधार बारिश ने सुकुन दिलाया। स2खी पड़ी सड़केड्ड देखते ही देखते नालों में तब्दील हो गई। सड़कों पर घुटने से ऊपर तक पानी बहने लगा। वहीं खाली पड़े प्लाट व तलाब में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। बारिश बंद होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम के हालात पैदा हो गए। कई लोग तो सड़कों पर भरे पानी में वाहन समेत गिरते दिखे। बारिश से शहर के पुलिस लाइन, राजकीय इंटर कॉलेज, बडेल स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में जलभराव हो गया। वहीं महर्षिनगर, लखपेडाबाग, चित्रगुप्त नगर, दयानंदनगर, लक्ष्मणपुरी, महुवारी पुरवा, मकदूमपुर, जलालपुर, पीरबटावन, आवास विकास, असदनगर आदि मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो गई है। 
    
किसानों के खिले चेहरे       

कई दिनों से बारिश न होने से धान की बदरंग हो रही फसल लहलहा उठी। ऐसे में किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि दलहनी फसलों को अधिक बारिश से हुए जलभराव से गलने का खतरा पैदा हो गया। मगर, धान के खेतों की प्यास बुझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें