बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी से बढ़ी उमस
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-24,25
बाराबंकी। रविवार को मौसम के कई रंग दिखे। सुबह धूप उसके बाद बादलों की लुकाछिपी के बीच हुई बूंदाबांदी भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहंीं दिला सकी। शनिवार की रात ही बढ़ी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे। बादल छाने से तापमान में गिरावट तो आई। मगर, भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। मृदा विशेषज्ञ राजाराम राय के अनुसार पुरवा हवाओं से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को बादल छाने से तापमान में गिरावट आई। ऐसे में बारिश होने की काफी उम्मीद है।