फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर 10150 अभ्यर्थी देंगे टीईटी     

Sat, 14 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी के बीच शहर के 8 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आज होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 10150 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तो दूसरी पाली में अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

 
रविवार को आयोजित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर एक दारोगा व पांच सिपाही भी तैनात रहेंगे। एक जोन व तीन सेक्टर में 8 परीक्षा केंद्रो को बांटा गया है। ट्रेजरी से प्रश्नपत्र लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रो पर पहुंचाएंगे। उसके बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी ट्रेजरी में लाकर में रखी जाएंगी।

सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए सचल दल की तीन टीमें बीएसए, लेखाधिकारी व बीईओ बंकी के नेतृत्व में गठित की गई है। पूरी परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलक्टर रामनरायन व डीआईओएस नंदलाल सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा को लेकर एक दिन पूर्व कालेजों में तैयारियां देर रात तक होती रही। कई कालेजों में सीटिंग प्लान को लेकर हाफ-डे कर दिया गया। उसके बाद सीटिंग प्लान कर डेक्स सीलिप चश्पा की गई है।  
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)की तैयारी पूरी कर ली गई है। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8 केंद्रो पर 10150 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन सचल दल की टीमें भी परीक्षा केंद्रो पर नजर रखेंगी।  -नंद लाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें