फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर का पाइप फटा महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का पाइप फटा, महिला झुलसी
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के शरीफाबाद का में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवारीजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत में सुधार न होते देख उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफाबाद निवासी सिंकी (30) पत्नी राजू सिंह बृहस्पतिवार की सुबह गैस सिलेंडर पर खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही महिला ने चूल्हे में आग लगाई वह आग की चपेट में आकर जलने लगी। शोर सुनकर परिवारीजन जब तक उसे बचाते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला के पति ने 108 नंबर की एंबुलेंस से उसे सीएचसी देवा ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इमरजेंसी में महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पति राजू ने बताया कि रसोई में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें