बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार की शाम उनके चित्र के सम्मुख 101 दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि अटलजी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में नए रास्ते बनाए और तय किए। जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद वाजपेयी,डॉ.अवधेश वर्मा,रामेश्वरी त्रिवेदी, अरुण रावत, अनूप यादव, अमित वर्मा, ब्रजेश रावत, ओम प्रकाश वर्मा आदि साथ रहे। संवाद