फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जांच कर 10 वाहन किए सीज

Wed, 16 Apr 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे ई रिक्शा व ऑटो पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। मंगलवार को नवीन सब्जी मंडी के पास चलाए गए अभियान में 10 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ अंकिता शुक्ला की अगुवाई में अभियान शुरू होते ही रामनगर तिराहे से लेकर मंडी व ओवरब्रिज के आगे तक वाहन चालकों में खलबली मची रही। टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट की जांच की। चेकिंग के दौरान एक ई रिक्शे पर ढेर सारी बोरियां लदी थीं, टीम ने तुरंत सीज कर दिया। जांच के दौरान कई चालक बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाते मिले और कई ई रिक्शाओं का संचालन अवैध पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 18 वाहनों का चालान भी किया गया।
एआरटीओ ने कहा कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिना फिटनेस और लाइसेंस के चल रहे अपंजीकृत ई रिक्शा और ऑटो पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक आलोक पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें