फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 10 नई बसें

Tue, 05 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यात्रियों को बिना परेशानी के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अपने बेड़े में दस नई बसों को शामिल किया है। देवा रोड बस स्टेशन से 10 नई अनुबंधित बसों का संचालन होने का सीधा फायदा बसों की कमी के कारण परेशानी उठा रहे 14 सौ से अधिक दैनिक यात्रियों को मिलेगा। उन्हें गतंव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करने अथवा डग्गेमार वाहन से यात्रा करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

दस नई बसों का संचालन शुरू हो जाने से बस स्टेशन से संचालित होने वाली बसों की कुल संख्या भी 99 से बढ़कर 109 हो गई है। एक वर्ष पूर्व तक देवा रोड स्टेशन से रोडवेज की कुल 112 अनुबंधित बसें संचालित होती थीं, लेकिन अनुबंध समाप्त होने के कारण यह संख्या घटकर 89 रह गई थी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बसों की संख्या को पहले 99 तक बढ़ाया गया। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह भी पर्याप्त साबित नहीं हो पा रही थी।
लगातार मिल रही यात्रियों की शिकायत और अधिकारियों को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर परिवहन निगम ने देवा बस स्टेशन से संचालित होने वाले छह प्रमुख रूटों पर 10 और नई अनुबंधित बसों के संचालन को मंजूरी दी है। इनमें दो-दो बसें सूरतगंज, टिकैतनगर, और लखनऊ रूटों पर तथा एक-एक बस देवीगंज, हैदरगढ़, हेतमापुर और भेलसर रूट पर चलाई जा रही हैं। संचालन शुरू होने के बाद अब प्रतिदिन लगभग 1400 यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है। इन बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में होने वाली परेशानी दूर होने से बड़ी राहत मिली है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें