फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 10 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 10 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजनोेें ने उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जबकि पहले से भर्ती तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधा न मिलने के कारण परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को लखपेड़ाबाग की शालिनी, कटरा मोहल्ले की शादिया, मोहम्मदपुर की शांति देवी, क्यामपुर की रामा देवी, हैदरगढ़ की नाजनीन और बानो तथा केसरुवा की निगार फातिमा को डेंगू की पुष्टि होने पर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा सतरिख के पहेतिया मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार, हर्ष सोनी और गुड्डू वर्मा में डेंगू की पुष्टि होने पर सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी पर न तो जांच की सुविधा मिल रही है और न ही उपचार की, जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली की जा रही है, परंतु जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि डेंगू मरीजों की जांच और इलाज की सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही जिले में दोनों सुविधाएं मिलने लगेंगी।
हिंद व मेयो में मिलेगी जांच की सुविधा
सीएमओ ने बताया कि डेंगू की जांच के लिए हिंद और मेयो अस्पतालों से एक साल के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन अस्पतालों को डेंगू की जांच के लिए किट विभाग उपलब्ध कराएगा। जबकि मशीन और मैनपावर अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों को यह सुविधा मुफ्त दी जाएगी। बताया कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक जो ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, वह जांच के लिए दोनों अस्पतालों को भेजे जाएंगे। इसके अलावा एक एलाइजा रीडर की भी मांग शासन से की गई है, जिसे जिला अस्पताल में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें