फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ रहे युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के केल्हनुआ गांव में रविवार को बिजली के खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। खंभे से नीचे गिरे युवक को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रौली गांव का वीरेश उर्फ पप्पू (40) एक साल पहले पावर कॉर्पोरेशन में दैनिक तौर पर काम करता था। रविवार को केल्हनुआ गांव में रामकिशोर द्वारा पेड़ काटने के कारण डाल की चपेट में आकर बिजली का तार टूट गया था।
इसके बाद वीरेश को तार जोड़ने के लिए बुलाया गया था। वीरेश बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में सीएचसी हैदरगढ़ ले गए, जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इन्सेट
पिता की मौत से बेटियां हुईं बेसहारा
वीरेश की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। पांच बेटियों में दो का विवाह हुआ है। तीन बेटियां अब बेसहारा हो गईं। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वीरेश वर्तमान में पावर कॉर्पोरेशन में काम नहीं कर रहा था। तार जोड़ने की कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें