फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िकराना दुकान में आग से 10 लाख का सामान राख

Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के भिलवल कस्बा स्थित किराना की एक दुकान लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा थानाक्षेत्र के भिलवल कस्बा स्थित किराना की एक दुकान के गोदाम में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना से गोदाम मेें रखा करीब दस लाख का सामान जल कर राख हो गया है। देर रात सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से आसपास इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


ग्राम शिवनाम निवासी हासिम अली का लोनीकटरा थानाक्षेत्र के भिलवल चौराहे पर मकान है। वह मकान के फर्स्ट फ्लोर पर स्टोर बना कर नीचे दुकान खोल किराना व्यवसाय का कार्य करते हैं। बुधवार की देर रात यहां दुकान के स्टोर में अचानक लगी आग से वहां रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है।

घटना के दौरान परिवारीजन समेत द्वितीय फ्लोर पर सो रहे थे। हासिम ने मामले की जानकारी फायर कर्मियों को दी। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर रात करीब तीन बजे पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी हासिम ने कहा गोदाम में रखा तेल, डालडा, मेवा, मसाला, पान मसाला, दोना पत्तल समेत किराना का करीब दस लाख का सामान जल गया है। कहा कि रात को आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

मुख्य चौराहे पर आग लगने से चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा मौके पर थाना पुलिस भी मौजूद रही। एसओ श्रीधर पाठक का कहना है कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया जिससे और किसी का नुकसान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें