बाराबंकी। विश्व बैंक की चार सदस्यीय टीम आगामी दो जून को जिले का दौरा करेगी जिसमें किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं से किसानों पर क्या प्रभाव पड़ा है इसकी समीक्षा टीम द्वारा किया जाएगा। टीम के साथ जिले के उद्यान व कृषि अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
किसानों के लिए सरकार द्वारा लागू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ किसानों को किस तरह दिया जा रहा है व योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों की अन्य किसानों की अपेक्षा वर्तमान स्थिति कैसी है इसकी समीक्षा विश्व बैंक की चार सदस्यीय ट