सिद्घौर ( बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव में गुरुवार रात चार हरे पेड़ काटकर वन माफिया उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
गुरुवार रात कुम्हरावां निवासी मंशाराम के तीन पेड़ गूलर एक एक पेड़ फरेंदा का वनमाफिया काट कर उठा ले गए। पुलिस व वन विभाग को ग्रामीणों ने सूचना दी लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वन क्षेत्राधिकारी हरख ओमप्रकाश का कहना है कि फरेंदा प्रतिबंधित पेड़ है जबकि जामुन छूट प्रजाति का है। इसकी जांच कराने पर पता चलेगा कि जो पेड़ काटा गया है वह जामुन का है या फरेंदा का। यदि प्रतिबंधित पेड़ काटे गए हैं तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पेड़ों की लकड़ी उठाने के लिए टीपी (ट्रांसपोर्टेशन परमिट) नहीं बनवाई गई है तो भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।