बांदा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से वंचित रह गए जीरो डोजर के 1100 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इनका टीकाकरण कराने के लिए विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। यह माइक्रोप्लान पहली दिसंबर से शुरू हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग में दिसंबर माह टीकाकरण उत्सव के रूप में मनेगा। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को लगने वाले टीकाकरण में उन बच्चों का टीकाकरण विशेष रूप से किया जाएगा। जिनका टीकाकरण अब तक नहीं हो पाया है। इसमें हाईरिस्क जैसे भट्ठा मजदूर भी शामिल हैं। यह टीकाकरण सभी ब्लॉकों और टीकाकरण स्थलों पर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनपद में कुल 1100 बच्चे ऐसे हैं जो जीरो डोजर में शामिल हैं।
इनमें सबसे ज्यादा तिंदवारी ब्लॉक के 400 बच्चे शामिल हैं। यह बच्चे जीरो से एक साल तक के हैं। यह टीका बच्चों में डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेश, वायरल निमाेनिया, हेपेटाइटिस बी जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने का काम करेगा। जिले में जीरो से एक साल वाले 55 हजार बच्चे हैं। इनमें सिर्फ 10 प्रतिशत ही टीकाकरण से छूटे हुए हैं।
वर्जन
-
जीरो डोजर के छूटे 1100 बच्चों का टीकाकरण, उत्सव के रूप में कराया जा रहा है। टीकाकरण स्थलों पर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को यह टीकाकरण की सुविधा रहेगा। इससे हम शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएमओ, बांदा