फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता बोली- बेचने की कोशिश भी की, जान से मारने की धमकी दी

Wed, 04 Jan 2023 01:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जसपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। इसमें पीड़िता ने साजिश में दो भाइयों और रिश्तेदार के शामिल होने की बात कही है।  
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व बेचने की कोशिश का आरोप पीड़िता ने लगाया है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने मंगलवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

वह अपने दो भाइयों के साथ रहती है। गांव के एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। उसने 10 दिसंबर 2022 को शादी का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने पहली जनवरी को उसे दिल्ली बुलाया। उसने इनकार कर दिया, तो भाइयों ने आरोपियों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और घर में बंधक बनाकर रखा। युवती ने बताया कि वह दो जनवरी को किसी तरह घर से निकलकर जसपुरा थाने पहुंची, वहां शिकायत की।

विज्ञापन

वहां सुनवाई न होने पर वह एसपी कार्यालय आई है। एसपी ने मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जसपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। युवती अपने गांव के ही एक युवक से एकतरफा प्यार करती है।
विज्ञापन

उससे शादी करना चाहती है। वह थाने आई थी। उन्होंने उसके परिजनों और युवक के परिजनों को बुलाया था। दोनों के परिजनों के सामने आपस में समझौता करा दिया था। घटना की जानकारी उन्होंने सीओ को भी दी है। एसपी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें