फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। पत्नी से विवाद के बाद शनिवार की रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया था। वहीं, एक अन्य घटना में युवती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी रामलाल का बेटा रतन कुशवाहा (32) ने शनिवार की देर रात कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बमुश्किल खिड़की खोलकर देखा तो रतन का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के हवाले से थाना इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शराब के नशे में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था।
बताया कि बिना खाना खाये सोने की बात कहकर कमरे में चला गया था। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में सोनम ने रविवार को सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दादा रामरतन की नजर पड़ गई और आननफानन अन्य परिजनों की मदद से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा तथा जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। सोनम गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है।
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवती की मौत
बांदा। देवर की शादी में शामिल होने जाते समय बाइक से गिरकर युवती की शनिवार को मौत हो गई। गोद में रहे पुत्र को खरोंच भी नहीं आने दी। सात साल पूर्व शादी हुई थी। बबेरू क्षेत्र के नेता नगर निवासी विपिन कुमार की पत्नी आरती (28) शनिवार को शाम अपने देवर अरविंद के साथ बाइक से कैरी गांव जा रही थी। गोद में पांच वर्षीय पुत्र आदित्य को लिए थी। अछाह-कोर्रम गांव के बीच पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठी आरती गोद में लिए बच्चे समेत सड़क में गिर गई। पुत्र आदित्य को बचा लिया, लेकिन आरती के सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल से कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतका अपने चचेरे देवर आदेश के मंडप में शामिल होने जा रही थी। पति पेशे से किसान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें