बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में 60वां जनपदीय युवा खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह शुरू हो गया। पहले दिन दौड़, गोला फेंक की प्रतियोगिताएं हुईं।
बुधवार को विधायक जीसी दिनकर व दलजीत सिंह व एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद ने शुरुआत कराई। बेर्रांव इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। मार्च मास्ट, सलामी, ध्वजारोहण के साथ गुब्बारे व कबूतर छोड़कर खेलकूद शुरू हुए। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में खप्टिहाकलां के पवन सिंह प्रथम व बजरंग इंटर कालेज के सत्य प्रकाश ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक (बालक वर्ग) में जीआईसी बांदा का अवधेश कुमार और मिलाथू इंटर कालेज का सुरेंद्र बाबू पहले व दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में भी जीआईसी बांदा का सूरज सिंह अव्वल रहा। सरस्वती विद्या मंदिर बांदा के आनंद सिंह ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में भी जीआईसी के सूरज सिंह ने बाजी मारी। बिसंडा इंटर कालेज के सलमान खां ने दूसरा स्थान पाया।
जूनियर बालक गोला फेंक प्रतियोगिता में बजरंग इंटर कालेज, बांदा का अंकित कुमार और हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा का पीयूष दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में राजा बाबू (बेर्रांव) प्रथम, रोहित वर्मा (जीआईसी) ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक लंबी कूद में अमित वर्मा (तिंदवारी) प्रथम, शिवमूरत (बेर्रांव) द्वितीय, गोला फेंक सब जूनियर में नीरज विश्वकर्मा (अतर्रा) प्रथम, संत कुमार (खप्टिहा) द्वितीय रहे। सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में मणिकांति (आर्य कन्या इंटर कालेज, बांदा) प्रथम, शिवाकांती (नौहाई) द्वितीय, जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में आर्य कन्या इंटर कालेज की आराधना और पूनम पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में अंजना धुरिया (जीजीआईसी) प्रथम, रामसखी (खप्टिहा) द्वितीय, लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में प्रभा सिंह (जीजीआईसी, बिसंडा) प्रथम, गीता वर्मा (जीजीआईसी, बांदा) द्वितीय, सीनियर बालिक गोला फेंक प्रतियोगिता में मनु देवी (बेर्रांव) प्रमथ, सरोज देवी (एचआईसी) द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में साधना (आर्य कन्या, बांदा) प्रथम, गौरा (बेर्रांव) द्वितीय, 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में राजकुमार (भभुवा) प्रथम, अजीत कुमार (बजरंग इंटर कालेज, बांदा) द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग में शैलेंद्र वर्मा (बजरंग इंटर कालेज) प्रथम, लवलेश (भभुवा) द्वितीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांदा प्रथम व बबेरू क्षेत्र ने दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार सिंह समेत सभी कालेजों के प्रधानाचार्य व खेल टीचर मौजूद रहे।