बबेरू। कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर काॅलेज मिलाथू में कैप्टन की 118वीं जयंती और स्थापना दिवस धूमधाम मनाया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में कैप्टन ने ही शिक्षा की ज्योति जलाई थी। उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विद्यालय की छात्रा सीमा, अनीता, गुड़िया, कोमल, आरती, साधना आदि ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत प्रस्तु किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने की। संचालन केदार वर्मा और अनूप सिंह पटेल ने किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान सहित नाटक, कव्वाली व देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
सांसद आरके पटेल ने बाउंड्री और सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने कमरे बनवाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने प्रति साल कॉलेज को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, दिनेश पटेल, शिवशंकर सिंह पटेल, रामनरेश सिंह पटेल, प्रबंधक नरेंद्र सिंह पटेल, प्रधानाचार्य मनोज चक्रवर्ती, प्रणव अग्रहरि, गंगाराम, राजीव कुमार सहित केदार वर्मा भी मौजूद रहे