फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौट रहे युवक की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक भरण-पोषण के मुकदमे की पेशी लौट रहा था। उसकी स्कूटी बांदा रोड पर मिली।
विज्ञापन

महोबा जनपद के गांधी नगर निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि उसके भाई रवि श्रीवास (30) को ससुरालियों द्वारा पीटकर जबरन जहर खिला दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई।
उसके जिस्म में चोट के निशान थे। बताया कि रवि की शादी तीन साल पूर्व रसिन (चित्रकूट) की पुष्पा के साथ हुई थी। दो वर्ष से पुष्पा अपने मायके में रह रही है। घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मुकदमा दायर कर दिया था। 14 जुलाई (बुधवार) को केस की फाइनल तारीख थी।
विज्ञापन

रवि पेशी में शामिल होने कर्वी गया था। तारीख के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। अतर्रा थाने से एक किमी दूर बांदा रोड पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली और रवि बेहोशी हालत में पाया गया।
राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई दीपक ने आरोप लगाया कि घर लौटते समय रास्ते में ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। मोबाइल नहीं मिला। मृतक तीन भाइयों में बड़ा और ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें