फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, नरैनी नगर बफर जोन घोषित और रामनगर इलाका हॉटस्पॉट घोषित

विज्ञापन
रैनी में पॉजिटिव मिले युवक के मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। महानगरों से लौटने वाले कामगार मजदूरों में कोरोना संक्रमण के शुरू हुए सिलसिले में एक और मजदूर युवक इसकी चपेट में आ गया। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में उसका नमूना पॉजिटिव पाया गया है। खबर मिलते ही युवक के आवास नरैनी नगर के रामनगर को तत्काल सील करने के साथ ही हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। लगभग तीन किलोमीटर दायरे को बफर जोन बनाया गया है। यहां रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इलाके में सैनिटाइजेशन तेजी से कराया जा रहा है। बांदा जनपद में यह चौथा पॉजिटिव केस है। हालांकि पूर्व के तीन पॉजिटिव केस अब निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

नरैनी के रामनगर का 26 वर्षीय युवक मुंबई में पेंटिंग की मजदूरी करता था। 25 अप्रैल को वह यहां लौटा है। उसी दिन बुखार महसूस होने पर यह टेंपो से राजकीय मेडिकल कालेज (बांदा) आया और अपना चेकअप कराया। उसका नमूना जांच के लिए झांसी भेज दिया गया। मंगलवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव बताया गया। खबर आते ही रामनगर सहित पूरे नरैनी इलाके में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल यहां पहुंचे और पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कराई। युवक के पिता और पड़ोसी आदि से जानकारियां लीं। कोतवाली में डाक्टरों के साथ बैठक कर मंथन किया।ॉ
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के घर से एक किलोमीटर दायरे को हॉटस्पॉट घोषित करके यहां आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा तीन किलोमीटर दायरे को बफर जोन बनाकर यहां रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इन इलाकों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि पॉजिटिव युवक नरैनी में लगभग छह घंटे और नहरी व जमवारा गांवों में भी रहने की जानकारी मिली है। उसके संपर्क में आने वालों का पता किया जा रहा है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 10 टीमें नरैनी सहित जमवारा गांव के सैनिटाइजेशन में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे कामगार मजदूर के कोरोना संक्रमित होने पर जिले में अब चार हॉटस्पॉट क्षेत्र हो गए। इसके पूर्व शहर का गूलरनाका, शिव (बबेरू) और रजवा डेरा (माचा, तिंदवारी) हॉटस्पॉट है। चालू अप्रैल माह के पहले सप्ताह में गूलर नाका निवासी 40 वर्षीय शख्स और शवि गांव का 55 वर्षीय जमाती पॉजिटिव पाए गए। हालांकि अब दोनों ही निगेटिव हैं और क्वारंटीन में हैं। इसी तरह मुंबई से लौटे रजवा डेरा (माचा) गांव का 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसकी दो लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।
उधर, नरैनी कस्बे के युवक में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही पूरे कस्बे में पुलिस और अफसरों की धमाचौकड़ी बढ़ गई। युवक छह दिन पहले पांच साथियों के साथ मुंबई से चलकर पन्ना (एमपी) आया था। पांचों साथी एमपी के हरदी गांव के रहने वाले हैं। यह पन्ना से अजयगढ़ तक ट्रक में आए। पॉजिटिव युवक ने नहरी व जमवारा गांव गया। वहां से बाइक लेकर नरैनी आया। हालांकि उसके पिता युवक के घर आने से इनकार कर रहे हैं। उधर, क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर युवक के घर पहुंचे और पिता को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरा इलाज करा रही है। परेशान न हों। इस इलाके में खाने-पीने की कोई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें