बांदा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य दुर्घटनाओं में चार घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र
के तिंदवारा गांव निवासी वीरेंद्र (23) पुत्र जगदीश शुक्ला गांव के प्रेमी
(18) पुत्र रामबहादुर के साथ बाइक पर पुआल लेने महोतरा (अतर्रा) गांव गया
था।
रविवार को रात लौटते समय जखनी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। देर तक घायल सड़क किनारे पड़े रहे।
खबर
मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने वीरेंद्र को
मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। सोमवार को
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में
ऊधौ नगर कर्वी (चित्रकूट) निवासी राम जानकी (30) पत्नी लल्लू सोमवार को
सुबह अपने मायके सांड़ा (मरका) से भाई सालिग (35) के साथ पुत्री गुुड़िया
(3) का इलाज कराने बबेरू जा रही थी।
रास्ते में मैजिक टेंपो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। सीएचसी बबेरू से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।