फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैर फिसलने से युवक की नहर में डूबकर मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। घर से दिल्ली जाने के लिए निकले युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। हादसा कीचड़ में पैर फिसल जाने के कारण हुआ। गोताखोरों ने नहर से युवक को तलाश कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव तेंदुरा बनई पुरवा निवासी शिवपूजन ने बताया कि उसके चाचा लवलेश (28) रविवार की शाम चार बजे घर से अतर्रा स्टेशन जाने के लिए पैदल निकले थे। देर शाम उनको संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जाना था। इसी दौरान घर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में कीचड़ व बारिश के चलते नहर पटरी पर उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गए।
खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक युवक की खोजबीन की। उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार की सुबह पांच गोताखोरों की मदद से युवक की खोज शुरू कराई। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर सुबह 10 बजे गोताखोरों ने युवक को तलाश कर बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

भतीजे ने बताया कि चाचा के दो बीघा खेत हैं। वह दिल्ली में रहकर प्लंबर का कार्य करते थे। छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। उनके दो बेटियां श्वेता (5) व रोहणी (2) हैं। घटना से मां दुलारिया व पत्नी शकुंतला समेत सभी परिजन रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि नहर में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें