फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के चार नए मरीज मिले

Thu, 16 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की बुखार से मौत हो गई। वहीं, डेंगू के चार और मामले सामने आए हैं। चित्रकूट के ओरा पहाड़ी गांव निवासी दीपक (25) को बुधवार सुबह बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं तेज बुखार और डेंगू के लक्षण संबंधित 18 रोगी जिला अस्पताल पहुंचे। डेंगू की आशंका पर उनकी पैथोलॉजी जांच कराई गई। इनमें शहर के कालूकुआं मोहल्ला निवासी रिकिल तिवारी (22), कटरा मोहल्ला निवासी क्रांति शुक्ला (20), स्वराज काॅलोनी निवासी प्रियांशी (22) व कारागार निवासी हनुमंता (18) को डेंगू की पुष्टि की गई। मरीजों और उनके तीमारदारों को मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। ट्रामा सेंटर के सभी 22 बेड फुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें