फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ला। नवविवाहिता पुत्री को चना देने जा रहे बाइक सवार दो मजदूरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठा मजदूर टक्कर लगने से उछलकर सड़क में गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पड़ोसी युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामकिशोर (44) अपने पड़ोसी विष्णु (30) के साथ बाइक से अपनी पुत्री नीता की ससुराल जसपुरा थाना क्षेत्र के मझिंला डेरा आगामी त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार की शाम छह बजे चना देने जा रहा था। बाइक विष्णु चला रहा था।
थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास सामने आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे रामकिशोर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा विष्णु गंभीर घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह व एसआई केशवराम पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक रामकिशोर की चार पुत्रियां, दो पुत्र हैं। पत्नी भोलिया है। वह मजदूरी करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें