फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। निमंत्रण में शामिल होने पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के छनिहा डेरा निवासी सूरजबली निषाद (35) बृहस्पतिवार की शाम को अपने डेरा से शिवपाल डेरा पैदल निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था, तभी शिवपाल डेरा निवासी दिलीप निषाद (25) ने उसे टक्कर मार दी। सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां देर शाम उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी निर्मला और मां शिव दुलारी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार दिलीप को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें