फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से हुई कहासुनी पर नाराज पति ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सोनू यादव (28) पुत्र छेदीलाल का उसकी पत्नी संगीता से बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर युवक ने जहर खा लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। चचेरे भाई उत्तम ने बताया कि सोनू मेडिकल स्टोर में काम करता था। बड़े भाई बुद्धविलास की 10 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। सोनू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पत्नी संगीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें