फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-शिव बिलास। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम घर की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से शिव बिलास (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दतौरा गांव निवासी शिव बिलास (35) पुत्र शिरोमणि गांव में समोसे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह घर की बिजली लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें