बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी सोनू (32) ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पिता बलबीर ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इलाज चल रहा है।