फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक और युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना मवेशी सामने आ जाने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। इसमें सवार युवा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, स्पीड ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर युवती की मौत हो गई। बाइक चालक व एक वर्षीय पुत्री घायल हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सीमावर्ती ललौली (फतेहपुर) से ईंट लेकर ट्रैक्टर/ट्राली बांदा आई थी। ईंट उतारने के बाद खाली ट्रैक्टर वापस जा रहा था। शाम करीब 6 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास अन्ना मवेशी सामने आने पर ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया।
इसमें सवार मजदूर लवकुश (22) पुत्र रामचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामकेश (33) पुत्र रामकरन व पप्पू (23) पुत्र रहमान और एक अन्य मजदूर घायल हो गए। ये सभी ललौली (फतेहपुर) थानांतर्गत गंगईपार गांव के रहने वाले हैं। उन्हें एंबुलेंस से यहां जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई पवन ने बताया कि लवकुश अविवाहित था और मजदूरी करता था। मजदूरी पर ट्रैक्टर में आया था।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को शाम सीता (30) पत्नी राजाबाबू अपने पिता राजाभइया (60) पुत्र रामेश्वर (मुर्दीरामपुर, नरैनी) के साथ ससुराल अलिहा से मायके आ रही थी। साथ में एक वर्षीय पुत्री भी थी। खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र के करगेहना गांव के पास ग्रामीणों द्वारा बनाए गए स्पीड ब्रेकर में बाइक उछल जाने से सीता की नीचे गिरी और उसकी वहीं मौत हो गई।
पिता राजाभइया और सीता की एक वर्षीय बालिका घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीता का शव पोस्टमार्टम के लिए मच्र्युरी भेजा गया है। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव की तुलसा (52) पत्नी अर्जुन और कुंवरिया (65) पत्नी राममनोहर रविवार को दोपहर ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें