फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। बहन से झगड़ा होने से नाराज छोटी बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव निवासी चंपा देवी ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी वर्मा (11) ने बुधवार को दोपहर बाद दरवाजे की कुंडी से साड़ी से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद जब उन्होंने देखा तो जानकारी हो सकी। बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसका बड़ी बहन से झगड़ा हो गया था, इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह दो बहन और दो भाई में सबसे छोटी थी। पिता पप्पू वर्मा मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि बहनों के आपसी झगड़े के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें