फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑपरेटर पर जानलेवा हमला, तीन लोगों ने डंडे से किया वार

Thu, 09 Jul 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में टंकी ऑपरेटर उमाकांत उर्फ संतोष यादव पर सोमवार देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




उमाकांत उर्फ संतोष यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 11:30 बजे कन्या पाठशाला के पास पानी की सप्लाई का वॉल्व बंद कर पैदल लौट रहे थे। जैसे ही वह लाल बहादुर यादव के खेत के पास पहुंचे, तभी रामजानकी मंदिर तालाब की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए। इनमें से एक ने डंडे से उन पर वार कर दिया।



उन्होंने बताया कि डंडे में तार फंसा होने के कारण वह उनकी शर्ट में उलझ गया और हमलावर के हाथ से छूट गया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद तीनों बदमाश तनगामऊ मार्ग की ओर भाग निकले। घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी में तीनों के फुटेज मिले हैं। थाना इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें