फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा में रिश्तेदारी में आए युवक को लोडर ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी रावेंद्र यादव (43) के पास आठ बीघा खेत है। वह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा में रिश्तेदारी में गए थे। वहां 21 जून की सुबह लोडर ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक अस्पताल में परिजनों ने उसका उपचार कराया।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी आड़े आई तो रावेंद्र को परिजन बांदा ले आए और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम सात बजे मौत हो गई। मृतक के बहनोई मुलायम सिंह यादव निवासी सहूरपुर थाना पैलानी ने बताया कि रावेंद्र को कानपुर के अस्पताल में 21 से 25 जून तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बताया कि चार लाख रुपये का कर्ज हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी देवरती और उसकी तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें