बांदा। पंडित जेएन महाविद्यालय के खेल मैदान में लगाई गई प्रदर्शन के विरोध में छात्रों ने आक्रोश जताया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर इसे तत्काल हटवाने की मांग की। कहा कि इससे छात्र-छात्राएं खेल अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। प्राचार्य से भी सहमति नहीं ली गई।
छात्र नेता शनि पटेल की अगुवाई में छात्रों ने कहा कि इसके पहले सिटी मजिस्ट्रेट को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंडित जेएन महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रदर्शनी लगने की वजह से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
इस समय महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा भी चल रही हैं। इसके अलावा एनसीसी छात्र व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अग्निवीर भर्ती की तैयारी भी कर रहे हैं।छात्रों ने कहा कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। खिलाड़ी दौड़ आदि का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। तत्काल प्रदर्शनी हटवाने की मांग की। इस मौके पर अमित यादव, शैलैंद्र सोनकर, रचित, हरिश्चंद्र आदि छात्र मौजूद रहे।