फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी के दो माह बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। थानाक्षेत्र के गांव भुजरख निवासी एक युवक ने शादी के दो माह बाद घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन फंदा लगाने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

संजय (25) ने नशे में सोमवार देर रात कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक की पत्नी मुस्कान ने अन्य परिजन को घटना की जानकारी दी। पिता बलबीर ने बताया कि बेटा अपने बड़े भाई लक्ष्मी के साथ मुंबई में रहकर स्टील लाइन में मजदूरी करता था।
करीब दो माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। अभी बीस दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया कि बेटा शराब के नशे में घर आया था।
विज्ञापन

थानाप्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घरवाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में मंगलवार को 15 वर्षीय किशोरी ने सूने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गांव भुजरख निवासी रामसुफल वर्मा की 15 वर्षीय पुत्री मोनी मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां सुकलिया किसी काम से बबेरू गई थीं।
विज्ञापन

पिता रामसुफल खेत चले गए थे जबकि भाई पिता को खाना देने खेत गया था। इसी दौरान मोनी ने घर में लगे लोहे के पाइप में साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई।
मोनी दो बहनों में छोटी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चला। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें