फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और पुत्र को पीटकर युवक फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह ने जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मातम में बदल दीं। पूजन से पहले पत्नी और पुत्र को पीटने के बाद 35 वर्षीय युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटक गया। युवक पेेशे से मजदूर था।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के महुआ कछार गांव का रहने वाला शिवपूजन पुत्र छोटेलाल कुशवाहा करीब छह साल से शहर के गायत्री नगर में परिवार सहित किराए के कमरे में रहता था। शनिवार की शाम मजदूरी से वापस घर आया और जन्माष्टमी पूजन की तैयारी में लग गया। देर रात किसी बात से क्षुब्ध होकर शिवपूजन ने पत्नी ममता और पुत्र पवन को पीट दिया और खुद कमरे में बंद कर साड़ी से गले में फंदा कस लिया।
पत्नी के शोर पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामा चंद्रभान ने बताया कि शिवपूजन का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। वह जन्माष्टमी का व्रत रखे था। दूसरी तरफ पत्नी ममता घटना की वजह नहीं बता सकी। उसका कहना था कि पति अक्सर आत्महत्या की धमकी देता था। इस बार भी वह धमकी मान बैठी थी। पति की मौत के बाद से पूजन और व्रत पारण की तैयारी धरी रह गईं। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। कालूकुआं चौकी पुलिस ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई है।
विज्ञापन

कर्ज से परेशान पल्लेदार ने की खुदकुशी की कोशिश
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी पेशे से पल्लेदार राजाराम (60) ने शनिवार को दोपहर घर से कुछ दूर खेत में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटे अनूप ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर पिता ने खुदकुशी की कोशिश की है।
उसकी (अनूप) शादी और मां उर्मिला के इलाज के लिए पिता ने साल भर पहले ग्रामीणों और रिश्तेदारों से लगभग एक लाख रुपये कर्ज लिया था। इसकी अदायगी का दबाव था। दूसरी तरफ ग्रामीण घटना की वजह पत्नी से विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें