फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में फसल देखने गए युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी नरैनी ले गए, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है। यहां के राजेंद्र (32) की पत्नी गुड़िया की तीन महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दो बच्चों आयुषी (4) और सूरज (7) की देखरेख और भरण पोषण पिता राजेंद्र कर रहा था। शुक्रवार की शाम को राजेंद्र बटाई में लिए खेत की फसल देखने गया था। वहीं पर उसे सांप ने डस लिया। उसने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि उनकी मां तेजनिया और वह खुद बच्चों की देखरेख करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें