अतर्रा। बिसंडा थानाक्षेत्र के अलिहा गांव निवासी जागेश्वर कुशवाहा ने मार्ग दुर्घटना में पौत्र की मृत्यु होने पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय पौत्र विजय आठ जून की शाम मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही बबेरू की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। (संवाद)