= बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। युवक ने शराब के साथ जहर पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर मां ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उन्होंने दूसरे भाइयों को बुलाकर दीवार तुड़वाई, कमरे के अंदर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने घटना की जांच की है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव चौसड़ निवासी रामभवन ने बताया कि उसका भाई शिवनरेश (28) रात में मां ज्ञान देवी के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह होने पर मां उसे जगाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दूसरे भाइयों को बुलाया। उन्होंने कच्ची दीवार तोड़कर देखा तो वह चारपाई में मृत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। भाई रामभवन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि शराब के साथ जहर खा लिया है, इससे उसकी मौत हुई है। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिवनरेश का घर में कुछ विवाद हुआ है, इसी के चलते उसने शराब के साथ जहर खाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि परिजन इस बात को खुलकर नहीं बता रहे हैं।