बदौसा। थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में बागै नदी पुल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी 24 वर्षीय अंकित सिंह शुक्रवार की देर शाम नेशनल हाईवे में बने बागै नदी के पुल से कूद गया।
राहगीरों की सूचना एसआई कृपा शंकर मिश्र के साथ सतेंद्र पाल पहुंचे और जब नीचे जाकर देखा तो सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी थी।