बांदा। दिव्यांग युवक ने कुएं की गरारी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मां कुएं पर गई तो शव लटका हुआ मिला।
गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी अरुन उर्फ पप्पू (28) ने अपने घर के बाहर बने कुएं की गरारी में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मां शिवप्यारी रविवार को सुबह कुएं से पानी लेने के लिए गई तो उसका शव फंदे से लटका देखा तो सन्न रह गई। अरुन के भतीजे जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पांच साल पहले अरुन ट्रेन से गिर गया था, जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया था।
वह चलने फिरने में लाचार हो गया था। इन दिनों घर के बाहर कुएं के पास सोया करता था। रात में किसी तरह वह घिसटकर कुएं तक पहुंचा और फंदा लगा लिया। हादसे के बाद उसकी पत्नी गुलबिया मायके बांदा के ग्योड़ी बाबा गांव में रह रही है। वह तीन भाइयों में बड़ा था। बच्चे नहीं हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।