फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। पत्नी से विवाद के बाद बाइक मिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के हनुवा गांव कुम्हारन टोला निवासी प्रकाश प्रजापति (25) जिला मुख्यालय में शंकर बाजार में रहता था। वहीं पर गैरेज बनाकर जीवनयापन करता था। रविवार को वह गैरेज बंद कर गांव गया था। चचेरे भाई राकेश ने बताया कि सोमवार को घर में प्रकाश व उसकी पत्नी रूपा के बीच किसी बात पर तीखी नोकझोंक हुई थी। मारपीट तक की नौबत बनी थी। संभावना है कि इसी से क्षुब्ध होकर वह बाइक लेकर रात को निकला और मानिकपुर कस्बे के बाहर झरी फाटक के पास बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ट्रेन के चालक व गार्ड ने मानिकपुर स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। जीआरपी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक मिली जिस पर चाभी लगी थी। चाभी के गुच्छे एक मोबाइल नंबर लिखा था। इसी आधार पर परिजनों को जानकारी दी। पत्नी रूपा देवी व मां कौशला का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र प्रयांश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें