फोटो- 09 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का पंडाल। फाइल फोटो
- मुंह दिखाई में कन्या को पांच किलो फल व मिलेगी मिठाई की टोकरी
- खाते में भेजे जाएंगे 60 हजार रुपये, बायोमीट्रिक व फेस स्केनिंग होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कन्या को दो चादर, तकिया व गद्दा तो दिया जाएगा लेकिन बेड उन्हें खुद खरीदना होगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाले समारोह की तैयारी की जा रही है। शासन ने सामूहिक विवाह की राशि प्रति जोड़ा बढ़ाकर 50 हजार से एक लाख कर दी है।
कन्या को 30 हजार के स्थान 60 हजार मिलेंगे। 25 हजार का सामान भी दिया जाएगा। जिले में सामूहिक विवाह का लक्ष्य 950 जोड़ो का रखा गया है। अब तक समाज कल्याण विभाग को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से 801 जोडों के विवाह के ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। जिनका सत्यापन मौके पर ग्राम पंचायत सचिवों से कराया जा रहा है।
सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्था के लिए प्रति जोड़ा 15 हजार रपये काटे जाएंगे। जिसमें पंडाल, पानी, बिजली, खाना आदि में खर्च किया जाएगा। शादी करने आने वाले प्रत्येक जोड़े के 20 लोगों को चाय नाश्ता सहित खाना खिलाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के नाश्ता व खाने की व्यवस्था की गई है। कन्या को पांच किलो फल व मिठाई की टोकरी दी जाएगी।
कन्या को मिलने वाला सामान
साड़ी सामान्य- पांच, ब्राइडल साडी-दो, कढ़ाई-दो, चुनरी-2, पैंट, शर्ट, चांदी की पायल-एक जोडी, चांदी की बिछिया एक जोडी, डिनर सेट, पांच बर्तन स्टील के, कुकर पांच लीटर, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घडी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर एक, तकिया दो कवर सहित, कंबल, सिंगल बेड का गद्दा फोम के दो, चूडी कांच की दो दर्जन, कंगन चार, श्रृंगार का सामान मिलेगा।
कन्या की होगी फेस स्केनिंग
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अबकी बार शादी के पूर्व कन्या की आधार आधारित बाायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। फिंगर प्रिंट व फेस स्क्रेनिंग की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन ने पांच बायोमेट्रिक मशीन व फेस रीडिंग मशीन उपलब्ध कराई है। कार्यक्रम में 15 स्थानों पर शिविर लगाकर बायोमेट्रिक पहचान की जाएगी।
-
विकास खंडवार प्राप्त लक्ष्य व आवेदन
ब्लाक लक्ष्य आवेदन
बबेरू 100 85
बडोखर 100 90
बिसंडा 80 45
जसपुरा 100 61
कमासिन 100 80
महुआ 120 103
नरैनी 120 102
तिंदवारी 80 77
नगरीय क्षेत्र 170 160
योग- 950 801
वर्जन-
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई। कन्या व वर का सत्यापन कराया जा रहा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित होगा। सामान की सूची जो शासन से मिली उसी के आधार पर सामान के टेंडर हुए हैं।- अभिषेक अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बांदा